

yellow colour isn't true on the blue sofa seat!
while purple is more in details!
isn't it!
सुंदर व् उपयोगी पर्स
अक्सर घरों में बुनाई के बाद थोडी बहुत ऊन बच जाती है,जिसके उपयोग की आप अपेक्षा कर रही होंगी. यहाँ में आपको बची ऊन से पर्स बनाने कीविधि बता रही हूँ .आप इसे रेजगारी डाल कर बडे पर्स में रखने के लिए अथवा पडौस की दूकान से तरकारियाँ इत्यादि खरीदने जाते समय पैसे ले जाने केलिए इस्तेमाल कर सकती हैं.
आवश्यक सामग्री: दो रंगों की ऊन, क्रोशिया- १३ नम्बर का, ४ इंच लम्बी जिप, दोसूती सूई.
संकेत चिन्ह: चे - चेन ,चेनें, हा ट्रे - हाफ ट्रेब्ल, सिं क्रो - सिंगल क्रोशिया, स्लि स्टि- स्लिप स्टिच, जा- जामनी ऊन, पी- पीली ऊन.
विधि: पी से १२चे बनाएं. हुक से चौथी चे में हा ट्रे बनाएं, हर चे में १-१ हा ट्रे बनाएं ,२ चे बना कर मोडें. कुल १० हा ट्रे.
दूसरी पंक्ति: पहली हा ट्रे में १ हा ट्रे बनाएं. सभी हा ट्रे में १-१ हा ट्रे बनाएं, २ चे बना कर मोडें. दूसरी पंक्ति २१ बार दोहराएँ. यह टूकडा पर्स का आधार है.
साइडें बनाने की विधि:
पहला चक्कर: आधार के चारों तरफ, साइडों के लिए ४८ सिं क्रो बनाएं. आधार के कोनों पर सिं क्रो बनाते समय गोलाई लेकर बनाएं, लम्बी कीसाइडोंपर १७-१७ तथा चौडाई की साइडों पर ७-७ सिं क्रो बनाएं, स्लि स्टि बना कर बंद कर दें.
दूसरा चक्कर: ७ सिं क्रो ले बीच वाली सिं क्रो में हुक डाल कर ऊन खिंच लें, ३ चे बनाएं, उसी सिं क्रो में ३ ट्रे बनाएं, ३ चे बनाएं, अब पहले चक्कर की 3सिं क्रो छोड़ कर अगली सिं क्रो में ४ ट्रे (क्लस्टर) बनाएं * 3 सिं क्रो छोडें अगली सिं क्रो में ४ ट्रे का क्लस्टर १ चे * चिन्ह *से * तक पूरा चक्कर बनाएं.शुरू की ३ चे की तीसरी चे पर सिं क्रो बनाएं.
तीसरा चक्कर: जा से पहले चक्कर की छोड़ी हुई सिं क्रो में से बीच वाली सिं क्रो में हुक डाल कर जा खिंच लें. ३ चे बनाएं उसी सिं क्रो में ३त्रे बनाएं(दूसरे चक्कर की १ चे इस क्लस्टर के बीच में ही दब जायेगी)*१ चे बनाएं * चिन्ह * से * तक पूरा चक्कर दोहराएँ ३ चे की तीसरी चे में स्लि स्टि बनाएं.
चौथा चक्कर: उसी ऊन के दुसरे चक्कर के ४ ट्रे के बीच से खिंच कर ३ चे बनाएं, उसी में ३ ट्रे बनाएं * १ चे बनाएं. अब दुसरे चक्कर की अगले क्लस्टरके बीच में ४ ट्रे बनाएं* चित्र *से * पूरा चक्कर दोहराएँ. शुरू की ३ चे की तीसरी चे पर स्लि स्टि बनाएं.
पांचवा चक्कर: पी से चौथे चक्कर की तरह बनाएं. यह चक्कर तीसरे चक्कर पर बनेगा.
छठा चक्कर: यह भी पी से चौथे चक्कर पर बनेगा. कुल १० चक्कर बनाएं २पी तथा २ जा.
११ वां चक्कर: जहाँ पर स्लि स्टि बनाई है वहीं १ चे बनाएं. क्ल के ऊपर २ हा ट्रे बनाएं. अब नोवें चक्कर के क्ल के बीच में १ ट्रे बनाएं अगले क्ल पर ३हा ट्रे बनाएं फिर * नोवें चक्कर के क्ल के बीच में १ ट्रे अगले १० वें क्ल के ऊपर ३ हा ट्रे बनाएं * चिन्ह* से * तक पूरा चक्कर दोहरायें. शुरू की चे पर स्लिस्टि बनाएं.
१२ वां चक्कर: १ चे बनाएं प्रत्येक हा ट्रे और ट्रे पर १-१ तरे बनाएं. शरू की चे पर स्लि स्टि बनाएं, ऊन को कुछ लम्बा रख कर तोड़ दें. उसी ऊन को सूईमें दल कर जिप लगा दें. लीजिये आपका खुबसूरत पर्स तैयार .
make one with your leftover yarn!

No comments:
Post a Comment